back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

          राजनांदगांव 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26)  का कलेक्टर श्री जितेंद्र यादव द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

            कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों में प्रवेश व्यवस्था, अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग, पहचान सत्यापन  एवं कक्षों में बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्राध्यक्षों एवं ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं नकल-मुक्त रहे तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। 

      उल्लेखनीय है कि जिले में इस परीक्षा हेतु कुल 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, फ्लाइंग स्क्वॉड, प्रेक्षक दल, फ्रिस्किंग एवं निगरानी की समुचित व्यवस्था की गई है 

     कलेक्टर ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखते हुए सभी प्रक्रियाओं का गंभीरता से पालन किया जाए। उन्होंने अभ्यर्थियों से भी अनुशासन बनाए रखने एवं प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की।

Advertisements

You cannot copy content of this page