back to top

राजनांदगांव: प्रदेशभर में शिवसेना का उग्र प्रदर्शनसनातन विरोधी बयान पर उधयनिधि स्टालिन का फूंका गया पुतला…

राजनांदगांव शिवसेना के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार प्रदेशभर के सभी जिलों में डीएमके नेता उधयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म विरोधी बयान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले में भी शिवसेना द्वारा गुरुनानक चौक में उधयनिधि स्टालिन का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।

Advertisements

शिवसेना जिलाध्यक्ष आकाश सोनी ने कहा कि सनातन धर्म भारत की आस्था, संस्कृति एवं परंपरा का प्रतीक है। सनातन धर्म के खिलाफ लगातार अपमानजनक बयान देकर देश की करोड़ों हिंदू जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, जिसे शिवसेना किसी भी स्थिति में सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज एवं सनातन संस्कृति के विरोध में बोलने वाले नेताओं के खिलाफ पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान शिवसैनिकों ने “सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” एवं “उदयनिधि मारन मुर्दाबाद” के नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के पश्चात उधयनिधि स्टालिन का पुतला दहन कर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।

इस अवसर पर किसान सेना प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, शिवसेना प्रदेश सचिव कमल सोनी, जिला महासचिव हरेंद्र मालेकर, राजनांदगांव विधानसभा अध्यक्ष मुकेश साहू, पवन सोनी, नीलकंठ यादव, संजय यादव, शोभा राम साहू, टोमन साहू, दिनु राम यादव, गोविंद साहू, मुन्ना यादव, लोचन देवांगन, लोमेन्द्र निर्मलकर, लक्की साहू सहित शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page