
डोंगरगढ़ विधानसभा के घुमका में पहली बार नगर पंचायत के हो रहे चुनाव में भाजपा प्रभावी भूमिका में दिखाई दे रही है । वर्तमान में सरपंच एवं विधानसभा में कांग्रेस विधायक होने के बावजूद घुमका का पिछले 7 वर्षों तक विकास रुका रहा,अधोसंरचना के आवश्यक कार्य जैसे घर के सामने नाली, सीसी रोड, नल एवं निस्तारी हेतु पानी की सुविधा से यहां के मतदाता वंचित रहे है, जिसके कारण मतदाताओं में कांग्रेस के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है।
घुमका के वरिष्ठ केशव वर्मा एवं लूणकरण वर्मा ने बताया कि 15 वर्षों के डॉ रमन सिंह के शासनकाल में घुमका का समुचित विकास हुआ था, जितने भी कार्य हुए ,वे आज भी देखे जा सकते है। उसके पश्चात कांग्रेस के विधायक आने से यहां कोई काम नहीं हुआ है।
घुमका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किरण वर्मा एवं 15 पार्षदों की विजय सुनिशचित करने के लिए भाजपा नेताओं ने व्युह रचना के अनुसार प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है,इस हेतु वरिष्ठ नेता एवं चुनाव संयोजक तथा महापौर मधुसूदन यादव,प्रभारी ललित चंद्राकर,जितेंद्र वर्मा एवं जितेंद्र साहू अपनी टीम के साथ कार्य योजना बनाने में लगे हुए हैं उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के दर्जा मिलने के बाद हो रहे चुनाव में भाजपा शासन काल में 8 करोड़ रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में मोदी जी ने भारत का गौरव अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बढ़ाया है,और देश में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, देश में किसान, महिलाएं और युवा भाजपा के प्रति आकर्षित होने लगे हैं। इसलिए घुमका नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का स्वाभाविक रुझान तेजी से बढ़ रहा है, लोग भाजपा पार्षद प्रत्याशी को पहली पसंद मान रहे हैं।
भारी गर्मी में भी सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक भाजपा प्रत्याशी भारी संख्या में रैली के माध्यम से मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे हैं, और कमल फूल खिलाने का आह्वान कर रहे हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के नेतृत्व में जिला महामंत्री सौरभ कोठारी, डीकेश साहू कोषाध्यक्ष भावेश बैद, सावन वर्मा, मंडल प्रभारी अमर लालवानी,मूलचंद भंसाली मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा,मंडल महामंत्री जनक एवं ललित साहू भी चुनाव के इस अभियान में डटे हुए हैं।










































