back to top

घरेलू विवाद और अशांति फैलाने वाले व्यक्ति पर पुलिस की कार्रवाई…


छुईखदान/केसीजी। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए केसीजी पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना छुईखदान पुलिस ने घरेलू विवाद कर मारपीट एवं अशांति फैलाने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बुढ़ानभाठ निवासी चमन चंदेल (32 वर्ष) के खिलाफ उसकी पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लगातार विवाद, लड़ाई-झगड़ा और क्षेत्र में अशांति फैलाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना छुईखदान पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 36/63/2026 के तहत धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे उपजेल सलोनी भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page