
राजनांदगांव। एक विचलित कर देने वाला समाचार सुरगी पुलिस चौकी क्षेत्र से सामने आया है। एक तेरह वर्षीया नाबालिग ने सुसाइड नोट में “आई हेट यू महेश’ लिखकर अपनी चुन्नी के सहारे फंदा बनाकर अपनी जान दे दी।
सुरगी चौकी क्षेत्र के ग्राम धामनसरा की इस दर्दनाक खबर ने सभी को विचलित कर दिया। कु. कात्यायनी टेंभुरकर पिता महेश टेंभुरकर (13) निवासी धामनसरा ने मौत से पहले सुसाइड नोट मेंअपने पिता के लिए लिखा ‘आई हेट यू महेश’ और फिर फांसी के फंदे में झूल गयी।
मृतका की एक बहन और मां की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने पिता के साथ रहती थी। पिता की शराब पीने की आदत और हुड़दंग से तंगआकर वह अपनी मौसी-मौसाके पास रहने लगी। वह कक्षा तीसरी से ग्राम घुपसाल में मौसा-मौसी के संरक्षण में पढ़ाई कर रही थी।
आकर वह अपनी मौसी-मौसा गर्मी की छुट्टी में उसके पिता ने यह कहकर कि मैंने पीना बंद कर दिया हूँ, अब तुम मेरे पास आ जाओ, यहआश्वासन देकरउसे अपने पासबुला लिया लेकिन महेश ने शराब पीना बंद नहीं किया था। उसकी हरकतों से परेशान इकलौती बच्ची मुस्कान ने भी मौत को गले लगा लिया।









































