भिलाई के ओयो होटल में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस…

भिलाई। स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र स्थित कोहका के एक ओयो होटल में 19 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवक अपनी प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में मौजूद था। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शादाब शेख (19 वर्ष) निवासी अटल आवास कैंप-1 के रूप में हुई है। दोनों मंगलवार शाम करीब छह बजे होटल के कमरे में पहुंचे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रात में दोनों ने शराब पी थी, जिसके बाद किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में प्रेमिका सो गई, जबकि युवक ने देर रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबहजब युवती की नींद खुली तो उसने युवक को फंदे परलटका देखा।उसने उसे नीचे उतारकर दोस्तों को बुलाया और सभी उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।घटना की सूचनामिलने पर स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

युवती से पूछताछ की जा रही है और होटल के कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।