
राजनांदगांव 11 जुलाई। नवागत आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर सभी वार्ड प्रभारियो से परिचय प्राप्त कर इस वित्तीय वर्ष में नये डिमाण्ड के आधर पर राजस्व वसूली के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वसूली के लिए प्लान तैयार कर कार्य करे। बडे बकायादारो को नोटिस जारी करे, उन्हे समझाईस देवे कि अपने बकाया करो का भुगतान कर आर्थिक भार से बचे।
आयुक्त ने बैठक में कहा कि अपने अपने प्रभारित वार्ड के करदाताओ की सूची तैयार करे और बडे बकाया दारो का नाम उपर रखे और प्रतिदिन वसूली के लिए जाए।
वसूली के लिए एक टारगेट तय करे, कि आज मुझे इतनी वसूली करनी है। इस प्रकार प्लान करने से वसूली में तेजी आयेगी। नये डिमाण्ड तैयार कर उसे करदाताओ को तामिल करे, उन्हे बतावे कि इस वित्तीय वर्ष में डिमाण्ड के आधार पर सम्पत्तिकर का भुगतान करना है और समय में भुगतान कर अधिभार से बचना है।
आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि राजस्व वसूली के अलावा साफ सफाई एवं विद्युत व्यवस्था का भी निरीक्षण करे। गंदगी या कचरे का ढेर देख संबंधित को अवगत करावे। इसी प्रकार बंद लाईट की भी जानकारी विद्युत प्रभारी को दे। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में चर्चा कर सोलर पेनल लगाने भी करदाताओ को प्रेरित करे।
उन्हे इसके फायदे के बारे में जानकारी देवे। साथ ही इस बारिश में अपने घरो में रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने भी समझाईस दे, जिससे भू-गर्भ में जल स्तर बढ़ सके। बैठक में राजस्व अधिकारी श्री मोबिन अली, सहायक राजस्व अधिकारी श्री हितेश ठाकुर सहित सहायक राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षक उपस्थित थे।









































