
नगर प्रतिनिधि राजनांदगांव। रेलवे ठेकेदार द्वारा खनन कर डबरी बना दिये गये गड्ढे के पानी में डूब जाने से तीन मासूमों की जान चली गयी। तीनों बच्चे आदिवासी समाज से संबंध रखते हैं। बच्चों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में जहां शोक पसरा हुआ वहीं है, आदिवासी समाज में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
बोरतलाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे के तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोपहर लगभग 2.30 बजे बच्चे डबरीनुमा तालाब में नहाने चले गये थे। जानकारी के अनुसार तीनों बच्चोंकी उम्र क्रमशः 5, 7 और 10 वर्ष थी। मृतकों में दो सगे भाई बताये जाते हैं।
सभी बच्चे आदिवासी समाज के है। आस-पास के लोगों को जानकारी होने के बाद देर शाम बच्चों के शव बाहर निकाले जा सके, तीनों स्कूली छात्रों को आश्रित ग्राम गांधी नगर में संचालित शासकीय स्कूल के शिक्षक स्कूल लाना ले जाना करते थे।
आज शिक्षकों की हड़ताल के चलते बच्चे स्कूल नहीं ले जाये गये थे। सूत्र यह भी बताते हैं कि रेलवे के ठेकेदार द्वारा उत्खनन कर जो भारी भरकम गड्डा बना दिया गया था, वह तालाब में तब्दील हो जाने के बाद हादसे का कारण बन गया।










































