back to top

राजनांदगांव: सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पर अनशन में शामिल होंगे चंद्रशेखर मालेकर…


राजनांदगांव, 19 जुलाई 2026

Advertisements

राजनांदगांव (ग्रामीण) ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस एवं ग्राम पंचायत बम्हनी के पंच चंद्रशेखर मालेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित अनशन में शामिल होंगे।

चंद्रशेखर मालेकर ने कहा कि वे देश के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सोनम वांगचुक द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनहित के मुद्दों को शांतिपूर्ण ढंग से उठाना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और ऐसे प्रयासों को व्यापक समर्थन मिलना चाहिए।

मालेकर ने कहा कि वे विशेष रूप से नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली के विरोध तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग जैसे मुद्दों पर विद्यार्थियों की आवाज़ के साथ खड़े हैं। उनका मानना है कि परीक्षा प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए, ताकि देश के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रहे।

उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों और जागरूक नागरिकों से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से इस जनआंदोलन का समर्थन करने की अपील की।


Advertisements

You cannot copy content of this page