राजनांदगॉव: 6 तारीख को मोतीपुर से निकलेगी बाबा महाकाल की भव्य सावन पालकी यात्रा…

सावन के महीने में बाबा महाकाल के दर्शन मात्र से मिलती हैं कष्टों से मुक्ति, होती है कामनापूर्ति

राजनांदगॉव ।। महाकाल सेना राजनांदगॉव एवं नगर के शिवभक्तों द्वारा बाबा श्री महाकाल जी की पालकी यात्रा 06 अगस्त गुरूवार को दोपहर 02 बजे से स्थानीय बजरंगपुर नवागॉव, मोतीपुर, ममतानगर, तुलसीपुर एवं लेबर कॉलोनी क्षेत्र में, भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर स्वरूप में, पूरे भव्यता के साथ भक्तिपूर्ण एवं गरिमामय माहौल में हर्षाेल्लास से निकाली जायेगी।

इस सावन पालकी यात्रा में आयोजन समिति के महाकाल भक्तगण पवन डागा, महापौर राजनांदगॉव मधुसूदन यादव, छ.ग.टूरीज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष पारस टोपेन्द्र वर्मा, पार्षदगण सावन वर्मा, मनोहर यादव, कमलेश बंधे, राजेश (राजू) डागा, अशोक चौधरी, ऋषिदेव चौधरी, रणविजय प्रताप सिंह, राजेन्द्र यादव, मदन मंटू यादव, नरेन्द्र (मुन्ना) यादव, लाला यादव, रिभय यादव, राजेन्द्र जैन बंटू, किसुन यदु, आलोक बिंदल, संतोष पिल्ले, शिव श्रीवास्तव, मनीष जैन, समीर श्रीवास्तव, विश्वेन्द्र प्रताप सिंह, अवधेश झा एवं साथीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

महाकाल सेना के रिभय यादव ने बताया कि बाबा श्री महाकाल चन्द्रमौलेश्वर की दिव्य सवारी नगर भ्रमण हेतु पालकी यात्रा के रूप में 06 अगस्त दोपहर 02 बजे स्थानीय मोतीपुर वार्ड के गणेशपारा से प्रारंभ होकर आजादचौक, नवागॉव शिवमंदिर, होकर मोतीपुर वार्ड क्षेत्र अंतर्गत सुभाषक्लब, शीतलापारा होते हुए रेल्वे अंडरब्रिज से ममतानगर, ठाकुर गुलाबसिंह मार्ग, लेबर कॉलोनी पहॅुचकर तुलसीपुर संगम चौक में सावन पालकी यात्रा विसर्जित होगी, जिससे इन क्षेत्रों के वार्डवासियांें एवं धर्मप्रेेमी जनता में भारी उत्साह एवं हर्ष का माहौल बना हुआ है।

बाबा महाकाल की सावन पालकी शोभा यात्रा में विभिन्न श्रंगार एवं वेशभूषाओं में सजीव शिव परिवार तथा शिवगण दर्शकों के आकर्षण का केन्द्रबिन्दु रहेंगे। विभिन्न वार्ड एवं समाज के शिवकृपापात्र भक्तजनों द्वारा बाबा की पालकी यात्रा का जगह-जगह पर भव्य स्वागत सत्कार एवं पूजा अर्चना की जायेगी।

प्रभू अपनी पालकी शोभा यात्रा में उपस्थित भक्तजनों पर कृपादृष्टि डालकर उनको मनवांछित आशीर्वाद प्रदान करेंगे और उनके कष्ट हरेंगे। आयोजन समिति ने संस्कारधानी के शिवभक्तों एवं धर्मावलम्बीजनों से बाबा श्री महाकाल जी की सावन पालकी यात्रा के इस पड़ाव में सपरिवार उपस्थित रहकर श्री महाकाल प्रभु की कृपा का पुण्यफल प्राप्त करने की अपील की है।

संस्कारधानी नगरी में इस तरह की सावन पालकी शोभायात्रा का आयोजन शिवभक्तों द्वारा किया जा रहा है, जो संस्कारधानी नगरी राजनांदगॉव एवं पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के सनातनी अनुयायियों के लिये अत्यंत हर्ष, गौरव एवं सौभाग्य का विषय है।

बाबा की पालकी यात्रा का धार्मिक एवं अध्यात्मिक महत्व

ऐसी प्राचीन धार्मिक मान्यता है की उज्जैन नगरी के राजा बाबा महाकाल जी स्वयं प्रभु श्री चंद्रमौलेश्वर के अपने दिव्य स्वरूप में सावन के पवित्र महीने में पालकी यात्रा में अपने भक्तों एवं प्रजाजनों को दर्शन देते हैं, जिनके दर्शनमात्र से भक्तों के रोग,दोष, भय, दुःख एवं कष्टों को निवारण होता है, साथ ही साथ उन्हें मनोवांछित आशीर्वाद भी उन्हें बाबा महाकाल से प्राप्त होता हैं।

प्रभु की पालकी यात्रा के समय जो भी भक्त और प्रजा सच्चे मन से उनकी शोभायात्रा में उपस्थित होकर बाबा के दिव्य स्वरूप का दर्शनलाभ प्राप्त करते हैं, प्रभु उन भक्तों पर अपनी विशेष कृपादृष्टि डालकर उन्हें शुभ पुण्यफल प्रदान करते हैं और उनके जीवन के सारे कष्ट हर लेते हैं।