
सिपाही रक्षा-सूत्र संकलन अभियान के तहत ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन
सिपाही रक्षा-सूत्र संकलन अभियान के तहत स्थानीय गौरवपथ स्थित ऑडिटोरियम में दोपहर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस आयोजन को देशभक्ति, सैनिक सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जनजन तक पहुँचाने के सदाशय के साथ आयोजित किया गया।
आयोजक मंडल जिला भाजपा महिला मोर्चा को इस आयोजन में विभिन्न नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं शिक्षण संस्थाओं का सहयोग, सहभागिता एवं समर्थन प्राप्त हुआ।
आयोजक मंडल में भाजपा महिला मोर्चा राजनांदगॉव जिलाध्यक्ष पुष्पा गायकवाड़, राजनांदगॉव महिला मोर्चा प्रभारी माया बेलचंदन, जिला महामंत्री भेषबाई साहू, पदाधिकारीगण मिथिलेश्वरी वैष्णव, पारूल जैन, तेजमाला देशमुख, रेखा मेश्राम, पूर्णिमा साहू जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, सुभाषिनी क्षीरसागर, संगीता मिश्रा, महेश्वरी साहू, प्रेमा सोनकर, नेहा जैन, बीना जैन, 16 मंडलों की महिला अध्यक्ष, महामंत्री एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहीं।
समारोह में राजनांदगॉव जिले की मातृशक्ति द्वारा संकलित 2 लाख से अधिक राखियॉ एवं रक्षासूत्र पूर्व सैनिक संगठन ‘‘सिपाही‘‘ के प्रतिनिधियों को समर्पित किये गयेे, जो अगले कुछ दिनों में राखी पर्व से पहले इन्हें छत्तीसगढ़ की पवित्र मिट्टी के साथ भारतीय सेना मुख्यालय तक सकुशल पहुॅचाने का कार्य करेंगे।
इस आयोजन के माध्यम से राजनांदगांव की बहनों ने सिपाही भाईयों की रक्षा के लिये 2 लाख राखियॉ एवं रक्षासूत्र एकत्रित किये गये हैं। उपस्थित मातृशक्ति द्वारा इन राखी एवं रक्षासूत्र को सैनिक संगठन के प्रतिनिधियों के सुपुर्द करते हुए देश के वीर सिपाही भाईयों के कुशलता, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई ।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव ने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया । महापौर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वीरों के प्रति यह रक्षासूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि कृतज्ञता, सम्मान और विश्वास का पवित्र प्रतीक है।
हमारे बहादुर सैनिकों का साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। महापौर ने सैनिकों एवं नारीशक्ति को नमन करते हुए उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएॅ दी।










































