
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय “ईडी”ने डी एम एफ फंड मे वित्तीय अनियमितता और कथित घोटाले के मामले मे राजनांदगांव शहर के दो प्रतिष्ठित कारोबारियो और सप्लायर्स के ठिकानो पर छापेमार कार्यवाही की है।
रायपूर और भोपाल से पहुची केन्द्रीय जांच एजेसीयो की टीमो ने सत्यम बिहार कालोनी स्थित नाहटा ग्रुप और कामठी लाईन स्थित ललित भंसाली के मकान दुकान मे ईडी ने छापेमार कार्यवाही को अंजाम दिया है और इन व्यापारियो के शासकीय विभागो और निगमो के माध्यम से की गई सामाग्री की सप्लाई और संदिग्ध वित्तीय लेने देन रिकार्ड व डिटिजल दस्तावेज खंगाले जा रहा है।
ऐसा माना जा रहा है कि डी एम एफ फंड का कथित दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता को लेकर ईडी ने छापे की कार्यवाही को अंजाम दिया है ।रायपूर और भोपाल से 15 सदस्यीय टीम यहाँ तडके पहुची है और व्यापारीयो के ठिकानो पर दबिश दी है ।









































