
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लालबाग पुलिस ने पेंड्री अटल आवास में विवाद कर अशांति फैलाने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने युवक को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को ग्राम रामपुर निवासी देवेश यादव (29 वर्ष) पेंड्री स्थित अटल आवास पहुंचा था, जहां स्थानीय लोगों के साथ वाद-विवाद कर शांति भंग करने की स्थिति उत्पन्न कर रहा था। साथ ही उसके द्वारा संज्ञेय अपराध किए जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
लालबाग पुलिस ने देवेश यादव को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। इसके बाद उसके विरुद्ध पृथक से धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय जिला राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत की गई।









































