
राजनांदगांव । सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के दो खिलाड़ी कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे 10 वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आसनसौल रवाना हो गये है। वे दोनों छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस प्रतियोगिता पूर्व क्षेत्र में आने वाले राज्यों के शूटिंग के खिलाडी विभिन्न आयु वर्ग में भाग लेंगे । ये दोनों खिलाड़ी 10 मीटर एयर पिस्टल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगें।
इस प्रतियोगिता में 10, 25 और 50 मीटर एयर पिस्टल, तथा 10,25, और 50 मीटर एयर राइफल में सब युथ, युथ, जूनियर, सीनियर, मास्टर्स, सीनियर मास्टर और सुपर मास्टर आयु वर्ग के खिलाडी भाग लेंगे.
उल्लेखनीय है कि कालवा सर्वज्ञ राव आयुष वर्मा एवं काकुल शेखावत ने विगत वर्ष प्रि नेशनल में भाग लिया था। इन खिलाड़ियों में से काकुल शेखावत राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर नेशनल में भाग ले चुकी है ।
इन दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धी पर दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव, युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के प्राचार्य, शिक्षकगण, संचालकगण, सर्वज्ञ राव शुटिंग एकेड़मी राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने बधाईयाँ दी है।











































