back to top

ग्राम पंचायत केशला में आवास दिवस एवं रोजगार दिवस का आयोजन…

मोहला 7 सितंबर 2026। ग्राम पंचायत केशला में रोजगार दिवस सह आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री नेहरू रजक, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री शंकर तिवारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी श्रीमती प्रियंवदा रामटेके की उपस्थिति रही।

Advertisements


कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को VB-G RAM-G योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर पूर्ण आवास निर्माण करने वाले हितग्राहियों को श्रीफल एवं पौधा वितरित किया गया। हितग्राहियों के घरों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित ग्राम निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को आवास के साथ-साथ रोजगार, पर्यावरण संरक्षण एवं शासन की योजनाओं से जुड़कर समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page