
राजनांदगांव। बागनदी थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 पेटी देशी मदिरा जब्त की है। पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश निर्मित देशी शराब को महाराष्ट्र के रास्ते छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था।
Advertisements

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बागनदी पुलिस ने सुबह करीब 7 बजे कार्रवाई करते हुए काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली। वाहन की तलाशी के दौरान 18 पेटी देशी शराब बरामद हुई, जिसका अनुमानित मूल्य करीब 98 हजार रुपये बताया जा रहा है।
पुलिस ने शराब और परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Advertisements











































