back to top

एकलव्य विद्यालय के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, कमरे में मिला शव…

दल्लीराजहरा। डौण्डी विकासखंड मुख्यालय में स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत छांत्र विनय कुमार का शव उसके कमरा नं. 16 में फंदे पर लटकते हुए मिलने से उसके रुम पार्टनरों सहित विद्यालय परिसर में सनसनी फैल गई। घटना आज गुरुवार 10 सितंबर को सुबह लगभग छह बजे की बताई जा रही है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार कमरा नं.16 में कुल पांच छात्र रहते थे। जिसमें चार छात्र सुबह-सुबह पीटी करने गए थे। जबकि छात्र विनय कुमार कमरे में ही रुका हुआ था। जब वे चारों छात्र पीटी व नित्य क्रिया के पश्चात अपने कमरे में आए तब देखा कि छात्र विनय कुमार फांसी के. फंदे पर झूल रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र की पहचान विनय कुमार, पिता कामता राम निवासी ग्राम रीवागहनखेरखा के रुप में हुई है। वह एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं का छात्र था। बताया जा रहा है कि छात्र का शव कमरा नंबर 16 में फंदे पर लटका मिला।

घटना की जानकारी सामने आते ही विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी राजहरा विकास पाटले, तहसीलदार देवेंद्र नेताम एवं डौण्डी थाना प्रभारी उमा ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को फंदे से नीचे उतारा गया।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल छात्र की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है तथा घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक छात्र ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही ज्ञात होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page