
Demo photo

राजनांदगांव। छठी के कार्यक्रम में अपने ससुराल आये युवक को अज्ञात आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पोला पर्व के अवसर पर आयोजित बैल दौड़ देखने के लिए पीड़ित युवक लखोली गया था। इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गयी। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखोली बैगापारा में आज शाम लगभग 5 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। सूत्रों की माने तो पीड़ित युवक राकेश विश्वकर्मा उम्र लगभग 25-30 वर्ष अपनी ससुराल छठी के कार्यक्रम में आया था। आज शहर में पोला पर्व पर आयोजित बैल दौड़ का आनंद लेने वहलखोली गया था।
इसी दौरान नशे की हालत में कुछ यवकों ने विवाद करते हुए उसे पहले ईंट से मारा, फिर सब्जी काटने वाले चाकू से उसके कमर के नीचे वार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को त्वरित रूप से मेडिकल कॉलेज हास्पिटल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस का कहना है कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयासकिये जा रहे हैं। बहरहालघायल युवक की जानखतरे से बाहर है। घायल राकेश विश्वकर्मा धमधा क्षेत्र के सुखरीकला का निवासी बताया जाता है।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित युवक अभी शराब के नशे में है, वह कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।











































