back to top

पिकनिक की खुशियां बदलीं मातम में, हसदेव नदी में तीन छात्र लापता…

जांजगीर चांपा । देवरी के हसदेव नदी पर आज बड़ा हादसा हो गया. देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने आए तीन छात्र गहरे पानी में डूब गए. तीन लोग नदी की तेज धारा में नहाने के लिए उतरे थे. नहाने के दौरान उनको नदी की गहराई का पता नहीं चला और वो तेज बहाव में बह गए.

Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और बचाव का काम शुरू कर दिया. लेकिन रात ज्यादा होने के बाद वहां पर अंधेरा हो गया जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना मुश्किल हो गया. जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया. अब सुबह फिर से गोताखोरों की टीम बचाव अभियान में जुटेगी.

पिकनिक स्पॉट पर 3 छात्र डूबे हादसे की सूचना के बाद सबसे पहले बलौदा थाना के पंतोरी चौके के जवान पहुंचे थे. पुलिस की ड्रोन कैमरा टीम ने भी नदी में डूबे युवकों की तलाश की लेकिन उनको कोई सफलता नहीं मिली. फिर गोताखोरों की टीम को काम पर लगाया गया.

हसदेव नदी की तेज धारा में जो तीन छात्र बहे हैं वो बिलासपुर के निजी कॉलेज के छात्र हैं. देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने के लिए कुल आठ छात्र छात्राएं आए थे. बताया जा रहा है कि सेल्फी लेने के दौरान ये हादसा हुआ.

घटना की सूचना मिलने पर बलौदा पुलिस और पंतोरा चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंचे. नगर सेना/SDRF की बचाव टीम भी मौके पर पहुंच गई. दोनों टीमों ने देवरी के हसदेव नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया.अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है. कल सुबह फिर से सर्च किया जाएगा:डॉ यूलैण्डन यार्क, एडिशनल एसपी जांजगीर

हसदेव नदी में डूबे छात्रों की तलाश जारी हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. अपने दोस्तों को पानी में बहते देख दूसरे साथी छात्र जोर जोर से चिल्लाने और रोने लगे. नदी की धारा इतनी तेज थी कि कोई उनकी मदद भी नहीं कर पाया. साथी छात्रों ने बताया कि वो दोपहर 1 बजे यहां पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे. तीन लोग नहाने के लिए नदी में उतरे और तेज बहाव में बह गए.

Advertisements

You cannot copy content of this page