
प्रधानमंत्री आवास योजना से बना अशियाना

राजनांदगांव 16 सितम्बर। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 शहरी के माध्यम से राजनांदगांव शहर के लिए शासन से स्वीकृति अनुसार बी.एल.सी. (हितग्राही द्वारा स्वयं से आवास निर्माण) के तहत महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकामन के मार्गदर्शन में नगर के विभिन्न वार्डो मे आवासो का निर्माण कर हितग्राही स्वयं के आवास का सपना पूरा कर रहे है।
आवास योजना का लाभ लेकर स्वयं के आवास में रहने वाले रेवाडीह वार्ड नं. 21 निवासी दिग्विजय साहू एक ट्रक ड्राईवर का काम करते हैं, वो आपने घर बनाने के लिए कड़ी मेहनत,दृढ़ता और त्याग से अपनी सिमित आय में भी आपने परिवार के सुनहरे भविष्य के लिए पाई -पाई जोड़कर, आपने स्वयं के आवास का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के सहयोग से किया। उनकी पत्नि श्रीमती चन्द्रिका साहू बताती हैं, की उनके पति लम्बी यात्राओ में लगातार जा कर घर से दूर रह कर घर बनाने के लिए लगातार मेहनत करते रहे। पहले हम किराये के घर में रहते थे। हमारे तीन बच्चे हैं – बड़ा बेटा मोहित 10वी, मझली बेटी मोहनी 07 वी तथा लतिका कक्षा दूसरी में पड़ती हैं। गाड़ी में रहने के कारन घर की पूरी जिम्मेदारी मैं अकेले ही निभाती थी।
दिग्विजय ने दो वर्ष पूर्व ही अपने रहवासी वार्ड रेवडीही में जमीन का एक छोटा सा टुकड़ा खरीदा था। उसी जमीं पर निर्माण हेतु वार्ड में लगाने वाले सुशासन शिविर में आवेदन किया था. कुछ महीने के अंतराल में आवास निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई। मेरी आधे से ज्यादा जिंदगी जैसे तैसे कच्चे किराये के घर में कट गई। गरीबी की दहलीज पर खुशी सदा शर्तों के साथ आती है पर आवास योजना की पहली खुशी थी जो बिना शर्त के घर पर आई अपने मकान में दिग्विजय साहू ने टाइल्स फर्श सुंदर कमरे व्यवस्थित किचन और नल युक्त बाथरूम बनाकर अपने सपनों को साकार कियाफ। सपने के घर में रहते हुए वो और उनका पूरा परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना की पूरी टीम को धन्यवाद प्रदान करता है।











































