
नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने महापौर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में सहभागिता निभाने नागरिको से की अपील

राजनांदगांव 18 सितम्बर। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत-विकसित भारत’ की थीम पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
सेवा अभियान के संबंध में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य नागरिको को स्वच्छता से जोडना है। निगम द्वारा शहर में साफ सफाई तो की जाती है, लेकिन स्वच्छता बिना जन सहभागिता के पूरी नही हो सकती। उन्होंने एक माह तक चलने वाली स्वच्छता ही सेवा अभियान में नागरिको को जुडने की अपील की है।
महापौर श्री यादव ने बताया कि अभियान का शुभारंभ कल 17 सितम्बर से स्वच्छता अभियान चलाकर दीप प्रज्वलन के माध्यम से स्वच्छता, जनभागीदारी और स्वच्छ शहर का संदेश दिया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान ‘अब दो नहीं, चार’ के संदेश के साथ स्रोत स्तर पर चार प्रकार के अपशिष्ट के पृथक्करण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इसके साथ ही नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के लिए जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को भी अभियान में सहभागी बनाकर स्वच्छता और जल संचय के प्रति जागरूक कर उन्हें एसएलआरएम सेंटरों का भ्रमण कराया जायेगा, जहां उन्हें कचरा पृथक्करण एवं उसके प्रबंधन की प्रक्रिया की जानकारी दी जायेगी।
वहीं धार्मिक पर्वों, गणेश एवं दुर्गा उत्सव पंडालों में सफाई अभियान चलाने के साथ स्वच्छता से संबंधित अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। महापौर ने शहर को स्वच्छ एवं संुदर बनाने स्वच्छता ही सेवा अभियान नागरिको से अपील की है।











































