back to top

राजनांदगांव: मुरमुंडा के खंडहर मकान से 110 लीटर अवैध शराब बरामदगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ पुलिस ने मुरमुंडा के खंडहर मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामदगी के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 13 सितंबर 2026 को मुरमुंडा में मुख्य आरोपी खेमलाल कदम उर्फ गुड्डू के घर के सामने स्थित एक खंडहर मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई थी।

पुलिस ने मौके से कुल 614 पाव अंग्रेजी और देशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 110.52 लीटर और अनुमानित कीमत 66,630 रुपये थी, जब्त की थी। मामले में मुख्य आरोपी खेमलाल कदम उर्फ गुड्डू को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मामले का एक अन्य आरोपी अमन यादव उर्फ आकाश यादव (26 वर्ष), निवासी बुधवारीपारा, डोंगरगढ़ मुख्य आरोपी को शराब बिक्री के लिए उपलब्ध कराता था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने पतासाजी करते हुए 1 अक्टूबर 2026 को अमन यादव उर्फ आकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य मामलों में भी कार्रवाई जारी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page