back to top

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, 28 पौवा देशी शराब जब्त…

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 28 पौवा शोले मसाला देशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 5.040 बल्क लीटर और कीमत 2,800 रुपये बताई गई है, जब्त की गई। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 200 रुपये भी बरामद किए गए। जब्त शराब और नकदी की कुल कीमत 3,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रज्ञागिरी पहाड़ी मेन रोड के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर डोंगरगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

इस दौरान आरोपी किशन उइके (33 वर्ष), पिता रूपचंद उइके, निवासी वार्ड नंबर 11, मेला ग्राउंड, महावीर पारा, डोंगरगढ़ को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 28 पौवा देशी शराब और बिक्री की रकम बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल एवं रामेश्वर प्रसाद देशमुख के नेतृत्व में पुलिस टीम अवैध शराब बिक्री करने वालों और तस्करों पर लगातार निगरानी रख रही है।

डोंगरगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page