
राजनांदगांव 14 नवम्बर। मोती तालाब के किनारे स्थित हाई टेक बस स्टैण्ड के भीतर काफी समय से कुछ वाहन खडे है, जिससे साफ सफाई तथा यातायात प्रभावित हो रही है। उक्त बंद खडे वाहनो को हटवाने निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजनांदगांव को पत्र प्र्रेषित किया है।
उल्लेखनीय है कि हाई टेक बस स्टैण्ड में दुर्ग, रायपुर, खैरागढ, कवर्धा, डोंगरगढ, गोदिया, नागपुर आदि शहरो में जाने के लिए बसे संचालित होती है।
चुकि बस स्टैण्ड में बस पार्किंग स्थल तथा बस स्टैण्ड के भीतर कुछ वाहन मालिको के द्वारा काफी समय से वाहनो की पार्किंग किया गया है। लम्बे समय से वाहन खडी होने के कारण साफ सफाई के साथ साथ यातायात भी प्रभावित हो रही है। गंदगी एवं यातायात प्रभावित होने से यात्रियो को असुविधा का सामना करना पडता है, जिसके कारण जहाॅ यात्रियों को असहज महसूस होता है वही शहर की छवि भी धुमिल हो रही है।
उपरोक्त परिस्थिति को ध्यान में रखकर आयुक्त श्री मरकाम ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजनांदगांव को बस स्टैण्ड के पार्किंग स्थल तथा बस स्टैण्ड मे खडे 14 बस, 3 ट्रक एवं 6 अन्य अनुप्रयोगी वाहने जो लंबे समय से खडी है, उसकी सूची तैयार कर उसे हटाने पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने संबंधित वाहन मालिको के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए खडे वाहन हटवा निगम को सूचित करने कहा है।










































