
मुख्यमंत्री हेल्प लाईन एवं निदान 1100 में प्राप्त शिकायत पर 11 मवेशी पकड़ किया प्रभावी निराकरण
रात में मवेशी हकालने के अलावा बूढा तालाब के किनारे फसी गाय निकाले
बीमार मवेशी ईलाज के लिए आरोग्यम गौशाला पहुंचाए
राजनांदगांव 25 नवम्बर। त्योहार में भीड भाड की वजह से दुर्घटना को ध्यान में रखकर नगर निगम का मवेशी धरपकड अभियान टीम का चैक चैराहो में बैठे एंव घुमंतु मवेशी पकडने का अभियान नियमित रूप से जारी है। टीम द्वारा जहाॅ रात में चैक चैराहो, व मोहल्लों से मवेशी हकालने काम कर रही है, वही बीमार मवेशियो को ईलाज के लिए आरोग्यम गौशाला पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेल्प लाईन एवं निदान 1100 में प्राप्त शिकायतो के आधार पर भी मवेशी पकड काजी हाउस छोडा जा रहा है। मवेशी धरपकड अभियान के तहत विगत दो दिन में चैक चैराहो से 13 घुमंतु एवं बैठे मवेशी पकड़कर रेवाडीह कांजी हाउस पहुॅचाया गया। जहाॅ दाना पानी के अलावा गंज मण्डी से बचे फल सब्जी लाकर मवेशियो को खिलाया जा रहा है।
मवेशियों को पकड़ने शासन व प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नगर निगम की घुमन्तु मवेशियांे को पकड़ने गठित टीम निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम के मार्गदर्शन में चैक चैराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही के तहत आज गंज चैक, मठपारा रोड, लखोली चैक, कमला कालेज चैक व रोड, से 7 मवेशी पकड रेवाडीह काजी हाउस छोडे वही कल 24 नवम्बर को आर.के.नगर, महाराणा प्रताव चैक, बसंतपुर चैक, नंदई चैक, बाईपास ब्रिज से 6 मवेशी पकड रेवाडीह काजी हाउस छोडे थे, उसी प्रकार मुख्यमंत्री हेल्प लाईन एवं निदान 1100 में प्राप्त शिकायत के आधार पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 11 मवेशी पकड कांजी हाउस छोड शिकायत का निराकरण किया गया। काजी हाउस में रखे मवेशियो को छोडने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जायेगा।
इसके अलावा रात में दुर्घटना को ध्यान मेें रखकर गत रात्रि जी.ई.रोड, जयस्तम्भ चैक, मठपारा, नंदई, इंदिरा नगर, मोहारा के प्रमुख मार्ग व चैक-चैराहो में बैठे तथा विचरण करते मवेशियो को निगम की टीम द्वारा हकाला गया। इसी प्रकार प्रतिदिन रात में दुघटना से बचाने प्रमुख चैक चैराहो व सड़को से मवेशी हकाला जाता है तथा रेडियम पट्टी पहनाया जाता है। इसी के साथ विवेकानंद नगर तथा मेडिकल कालेज के पास से बीमार मवेशी की सूचना पर उन्हे पकड ईलाज के लिए आरोग्यंम गौशाला छोड़ा गया। इसी कडी में शीतला मंदिर रोड बूढासागर के किनारे गिरी गाय को टीम ने निकाल ईलाज के लिए आरोग्यम गौशाला छोडे।
आयुक्त श्री मरकाम ने भीड भाड में दुर्घटना से बचने मवेशी मालिको से अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध कर रखने तथा चैक-चैराहों व सड़कों पर घुमने पशुओं को खुला न छो़डने की अपील की है। अपालन की स्थिति में मवेशी मालिकों के उपर कार्यवाही करते हुये अर्थदण्ड अधिरोपित किया जायेगा।










































