राजनांदषंव 3 मार्च। महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने आज अपने कक्ष में नवागत आयुक्त श्री अशुतोष चतुर्वेदी की उपस्थिति में बैठक लेकर अमृत मिशन योजनांतर्गत चल रहे टंकी निर्माण,पाईप लाईन विस्तार आदि कार्यो के प्रगति के संबंध में जानकारी ली एवं कार्य में हो रहे विलंब पर फटकार लगाते हुये समय सीमा में कार्यपूर्ण करने के कडे निर्देश दिये। साथ ही जल विभाग के अधिकारियों को ग्रीष्म ऋतु के पूर्व पाईप लाईन, हैण्ड पंप मरम्मत सहित टंकी सफाई करने निर्देशित किये।

बैठक में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि नवागांव एवं कंचन बाग जोन के समस्त कार्य जनवरी तक पूर्ण करने कहा गया था, किन्तु अब तक कार्य पूर्ण नहंी हुआ है। साथ ही शहर में पाईप लाईन बिछाने का कार्य भी धीमी गति से चल रहा है, जिससे पार्षदों सहित नागरिकों में रोष व्याप्त है। इसके लिये गैग बढाने की भी बात कही गयी थी। किन्तु गैंग भी नहीं बढाया गया, इस पर नराजगी व्यक्त करते हुये उन्होने कम्पनी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुये कार्य अविलंब पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिसपर कम्पनी के अधिकारी ने कहा कि नवागांव, कंचन बाग जोन को 10 मार्च तक पूर्ण कर लिया जायेगा एवं जिला चिकित्सालय के पास इदिरा नगर में निर्माणाधीन टंकी एवं अन्य कार्य 12 मार्च तक पूर्ण कर लिया जायेगा। इसी प्रकार चिखली में निर्माणाधीन टंकी 31 मार्च तक प्रारंभ कर ली जायेगी।
कम्पनी के सहमति के आधार पर नवागत आयुक्त श्री अशुतोष चतुर्वेदी कहा कि समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने पर अनुबंध के शर्तो के तहत सक्त कार्यवाही की जायेगी। जिसकी जवाबदारी कम्पनी की होगी। उन्होंने ग्रीष्म काल को ध्यान में रखते हुये पाईप लाईन विस्तार कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिये।
महापौर श्रीमती देशमुख ने जल विभाग की समीक्षा में ग्रीष्म काल को देखते हुये कहा कि अभी से श्रमिक बाहुल्य वार्डो में पानी कम आने की शिकायत प्राप्त हो रही है। इसी प्रकार कई टंकीया निर्धारित मापदण्ड के अनुसार नहीं भरने की भी शिकायत प्राप्त हो रही है। इन सबका समाधान करे एवं नलो में टोटी लगावे, हैण्ड पंप खराब होने व लिकेज पाईप की शिकायत पर तुरंत मरम्मत करे।
नवागत आयुक्त श्री चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रीष्म काल में जल संकट की स्थिति से निपटने सभी उप अभियंता अपने अपने प्रभारित वार्ड में प्रतिदिन मानिटरिंग करे एवं पाईप लाईन लिकेज, खराब हैण्ड पंप, पानी कम आने की शिकायत का निराकरण करावे। बैठक में प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री संतीश मसीह, मधुकर वंजारी, विनय झा व गणेश पवार, पार्षद श्री ऋषि शास्त्री, कार्यपालन अभियंता श्री दीपक जोशी, सहायक अभियंता श्री अतुल चोपडा, उप अभियंता श्री दीलिप मरकाम, अमृत मिशन डी.टी.एल. पी.डी.एम.सी के विकास मेगी सहित कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।











































