
राजनांदगांव – खैरागढ़ 17 वर्षीय नाबालिक युवती ने जहर सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया है। जानकारी के अनुसार गाटापार जंगल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरुभाट में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती ने 16 मार्च की दोपहर 2:30 बजे कृषि कार्य में उपयोग की जाने वाली कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने युवती को सिविल अस्पताल खैरागढ़ में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बरहाल यूवती के जहर सेवन का कारण अज्ञात है।
Advertisements










































