राजनांदगांव: चिखली में असामाजिक तत्वों के द्वारा आधी रात को होली दहन, वार्ड में अशांति का माहौल…

राजनांदगांव । शहर सहित पूरे जिले में कानून व्यवस्था दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं, जिससे असामाजिक तत्वों की हौसला बुलंद होते जा रहे हैं, आए दिन विभिन्न घटनाओ को अंजाम दे रहे हैं, इसके बाद भी पुलिस प्रशासन अपने कार्य प्रणाली को सुधारने के बजाए बड़ी घटनाओ को अंजाम देने के लिए हाथ में हाथ धरकर बैठे होने के कारण शहर और जिले में विभिन्न छोटे,बड़े घटनाओ को अंजाम असामाजिक तत्वों द्वारा दिए जा रहे हैं।

Advertisements

इसी प्रकार राजनांदगांव वार्ड नंबर 05 चिखली में गौठान के पास असामाजिक तत्वों द्वारा होली दहन के एक पहले ही होली दहन किये हैं, जिससे वार्ड में अशांति का माहौल पैदा हो गए हैं, होली दहन से चिखली चौकी की दूरी महज आधा किलोमीटर की दूरी में है, इसके बाद भी असामाजिक तत्वों की इतनी हौसला बुलंद हो गये हैं, होली दहन के पहले ही होलिका दहन कर क्षेत्र में अशांति का माहौल पैदा कर दिए हैं, जिससे वार्डवासियों में भारी रोष व्यक्त किए जा रहे हैं, वार्डवासियों ने पूर्व सांसद, पूर्व महापौर व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव अतुल रायजादा के साथ कोतवाली थाना में जाकर असामाजिक तत्वों व सारी घटना की जानकारी विस्तृत रूप से दिये।

कोतवाली पुलिस की आश्वासन के बाद वार्डवासियों ने राहत की सांस ली है।