back to top

रायपुर : वैज्ञानिक चयन परीक्षा में सृष्टि को प्रथम स्थान मिलने पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी बधाई….

रायपुर, 31 मार्च 2021- गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) द्वारा आयोजित वैज्ञानिक चयन परीक्षा में सृष्टि बाफना को प्रथम स्थान मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Advertisements

मंत्री श्री साहू ने ट्वीट कर कहा है कि दुर्ग की बिटिया ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। देश के सबसे बड़े संस्थान इसरो में स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। इस सफलता के लिए सृष्टि, उनके माता-पिता और गुरूजनों को भी मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

सृष्टि बाफना बालोद जिले के कुसुमकसा गांव की निवासी है। उन्होंने दुर्ग के महावीर विद्यालय में 10वीं एवं 12वीं की शिक्षा ग्रहण करने के बाद बीआईटी दुर्ग से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली में एमटेक किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page