राजनांदगांव : अपर कलेक्टर ने टीकाकरण केन्द्र का किया निरीक्षण….

वैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का करें पालन

Advertisements

राजनांदगांव – अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने राजनांदगांव शहर में 18 से 44 वर्ष आयु वाले टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया। केन्द्र में 18 से 44 वर्ष आयु वाले अंत्योदय, बीपीएल, एपीएल सभी कार्डधारी हितग्राहियों का टीकाकरण किया जा रह है। अपर कलेक्टर मारकण्डेय ने कहा कि वैक्सीनेशन से कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है।

सभी को वैक्सीन लगाना चाहिए और अन्य लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने केन्द्र में पेयजल के साथ अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वैक्सीन लगाने आए हितग्राहियों को वैक्सीन लगाने के बाद भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने कहा।

शहर में अंत्योदय कार्डधारियों के लिए बसंतपुर हॉस्पिटल, बीपीएल कार्डधारियों के लिए पुत्री शाला जमातपारा, शंकरपुर हाई स्कूल तथा एपीएल कार्डधारियों के लिए पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल गौरव पथ और मेडिकल कॉलेज पेेण्ड्री में टीकाकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद कुलबीर छाबड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी उपस्थित थे।