राजनांदगांव : जिले में 18 से 44 वर्ष आयु के 1798 व्यक्तियों का किया गया टीकाकरण….

वैक्सीनेशन के लिए लोगों में दिखा उत्साह

Advertisements

राजनांदगांव – जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए 18 से 44 वर्ष आयु वाले अंत्योदय, बीपीएल तथा एपीएल कार्डधारियों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिसमें लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। वैक्सीनेशन से कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा मिलेगी और इसके फैलाव को रोका जा सकता है। वैक्सीनेशन में एपीएल कार्डधारियों ने अधिक रूचि दिखाई। अंत्योदय तथा बीपीएल कार्डधारी भी वैक्सीनेशन के लिए सेन्टरों में पहुंचे। युवा बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रहे हैं और लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। बुजुर्ग एवं 45 वर्ष की आयु के व्यक्तियों द्वारा कोवडि वैक्सीन का पहला एवं दूसरा डोज लगाया जा रहा है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि 8 मई 2021 को 18 से 44 वर्ष आयु वाले अंत्योदय, बीपीएल तथा एपीएल कार्डधारियों के 1798 लोगों का टीकाकरण किया गया। विकासखंड अम्बागढ़ चौकी में 127 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें एपीएल के 98, बीपीएल के 23 एवं अंत्योदय के 6 कार्डधारियों का वैक्सीनेशन किया गया। इसी प्रकार विकासखंड छुईखदान में 204 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें एपीएल के 132, बीपीएल के 62 एवं अंत्योदय के 10 कार्डधारियों का वैक्सीनेशन किया गया। विकासखंड छुरिया में 83 लोगों का टीकाकरण किया गया।

जिसमें एपीएल के 53, बीपीएल के 25 एवं अंत्योदय के 5 कार्डधारियों का वैक्सीनेशन हुआ। विकासखंड डोंगरगांव में 200 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें एपीएल के 161, बीपीएल के 34 एवं अंत्योदय के 5 कार्डधारियों का वैक्सीनेशन हुआ। विकासखंड डोंगरगढ़ में 110 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें एपीएल के 50, बीपीएल के 46 एवं अंत्योदय के 14 कार्डधारियों का वैक्सीनेशन किया गया। विकासखंड खैरागगढ़ में 180 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें एपीएल के 146, बीपीएल के 34 कार्डधारियों का वैक्सीनेशन हुआ।

विकासखंड मानपुर में 49 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें एपीएल के 43, बीपीएल के 5 एवं अंत्योदय के 1 कार्डधारियों का वैक्सीनेशन किया गया। विकासखंड मोहला में 50 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें एपीएल के 36, बीपीएल के 12 एवं अंत्योदय के 2 कार्डधारियों का वैक्सीनेशन हुआ।

घुमका में 147 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें एपीएल के 114, बीपीएल के 30 एवं अंत्योदय के 3 कार्डधारियों का वैक्सीनेशन किया गया। विकासखंड राजनांदगांव में 648 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें एपीएल के 424, बीपीएल के 220 एवं अंत्योदय के 4 कार्डधारियों का वैक्सीनेशन किया गया।