back to top

दुर्ग : आजाद हास्टल मंे जांच और वेक्सीनेशन सेंटर हुआ प्रारंभ विधायक महापौर ने कहा कोविड-19 जांच और वेक्सीनेशन की शहर के लोगों मिलेगी सुविधा….


दुर्ग 14 मई ! विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा आज आजाद हास्टल दुर्ग में महावीर जैन कोविड केयर की एक और जन सेवा की पहल के तहत् कोविड जांच और वेक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ किये। आजाद हास्टल के महावीर कोविड केयर सेंटर मंे प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक कोविड जांच और वेक्सीनेशन का कार्य किया जावेगा । इस अवसर पर सभापति राजेश यादव, वरिष्ठ पार्षद मदन जैन, सुश्री नीता जैन, के अलावा महावीर कोविड केयर के संयोजक दिनेश मारोटी, सह संयोजक विमलेश कोचर तथा कमेटी के समस्त सदस्य उपस्थित थे ।

Advertisements


वैश्वीक महामारी के दौर में जनसेवा की अनुकरणीय पहल-विधायक
कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ अवसर पर विधायक वोरा ने कहा यह शहर वासियों के लिए एक महामारी के दौर में उम्मीद और आशा का किरण साबित होगा। मैं, महावीर कोविड केयर कमेटी को धन्यवाद देता हूॅ कि जनसेवा की एक नई पहल कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने की व्यवस्था की है ।

महावीर जैन कोविड केयर निरंतर सेवा का कार्य में जुटा हुआ है-महापौर
इस मौके पर महापौर बाकलीवाल ने कहा निश्चित रुप से महावीर कोविड केयर सेंटर का लाभ शहर वासियों को मिलेगा। कोरोना काल के समय से महावीर जैन कोविड केयर सेंटर अपनी सेवाएॅ फ्रंटलाईन वर्कस के रुप में निरंतर दे रहे हैं

। मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूॅ कि इस आपदा की घड़ी में व्यक्तियों के मन में कोरोना वायरस से बचाव के बेहतर उपाय और सेवा कार्य प्रारंभ किया है। इस अवसर पर प्रकाश गोलछा, महेन्द्र गुग्गड़, अजय श्रीमाल, ऋषभ देशलहरा, रितेश बुरड, संतोष भड़गतिया, अमर कोटवानी, दिलीप मारोटी, पवन बड़जात्या, दिलीप बाकलीवाल, चैनसुख भट्ड़, विजय गजवानी, दिलीप गोगड़, आनंद बोथरा, गौतम कोठारी, मुकेश आड़तिया, डाॅ0 डी सी जैन,डा0ॅ संजय गोलछा, उत्तम बरड़िया सहित अन्य उपस्थित थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page