राजनांदगांव : स्टेशनपारा में 6 दिनों में 428 लोगों को लगाया गया कोरोना वैक्सीन-आसिफ…

राजनांदगांव – उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली के मांग पर आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांचवे दिन स्टेशन पारा में सुबह 10 बजे से सरस्वती कला मंदिर भवन में निःशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिसमें आज आखिरी दिन 50 लोंगों ने सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए कोरोना वैक्सीन लगवाया।


उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली ने स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी से मुलाकात कर स्टेशन पारा के नागरिकों को लंबी दूरी तय करके कोविड वैक्सीन लगवाने जिला अस्पताल जाना न पड़े, वार्ड के नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी जी के निर्देश पर लगातार छः दिनों में प्रथम दिन 60 लोगों ने दूसरे दिन 90 लोगों ने तीसरे दिन 50 लोगों ने चौथे दिन 88 लोगों ने,पांचवे दिन 90 लोगों ने छटवें दिन 50 हितग्राहियों ने कुल 428 हितग्राहियों ने निःशुल्क कोरना टिका का लाभ लिया।

अप्रैल माह में 850 हितग्राहियों ने कोविड वैक्सिन का लाभ लिया और मई माह में 428 हितग्राहियों को कोविड का टीका लगाया गया टोटल 1278 हितग्राहियों को कोविड का टीका लगाया गया ।जिनकी उम्र 45 एवं 45 से अधिक हैं।

जिसमें स्वास्थ विभाग से a n m धनेश्वरी साहू , छबि साहू, मितानिन चमेली यादव, सन्तोषी नागवंशी, देवकी यादव, मंजू यादव, विद्या मेश्राम, आसिफ अली के साथ वार्ड के प्रीत साहू, दानी रगड़े, दीपक सिन्हा, लिलेन्द्र साहू, राहुल रामटेके वैक्सिन सेंटर में सहयोग के लिये उपस्थित होकर शिविर में सहयोग प्रदान किया।