राजनांदगांव: महिला बाल विकास में हुए भ्रष्टाचार को लेकर महिला मोर्चा ने दिया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन…

राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा प्रदेश आह्वान पर जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव के मार्गदर्शन एवं प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा मेश्राम व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण साहू के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन पूरे जिले में किया गया।

Advertisements

महासमुंद में महिला एवं बाल विकास विभाग में हुए भ्रष्टाचार को उसी विभाग के एक अधिकारी ने गरीब बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में जो सामान वितरित किया निम्न स्तर का था, साथ ही साथ 30 लाख रुपए का घोटाला हुआ है। इसमें मुख्य रूप से श्रीमती अनिला भेड़िया महिला एवं बाल विकास की मंत्री है, उनकी संलिप्तता स्पष्ट दिखती है। यदि महिला मंत्री को इसकी जानकारी थी और वह महिला की हितैषी होती , गरीब महिलाओं की यदि उनको चिंता होती तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं देती।

इसी घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश से लेकर जिले और मंडल एवं बूथ स्तर तक ज्ञापन देने के साथ साथ आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया और यदि अभी भी महिला मंत्री को बर्खास्त नहीं किया जाता और भ्रष्टाचार को बंद नहीं किया जाता तो भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में इस धरना प्रदर्शन में हमारे साथ मुख्य रूप से भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष भरत वर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती डॉ. रेखा मेश्राम, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य श्रीमती पूर्णिमा साहू, प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका युवा मोर्चा सुश्री मणि भास्कर गुप्ता , पूर्व जिला महामंत्री सावन वर्मा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री पारुल जैन, उत्तर मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती तेजमाला देशमुख, श्रीमती गीता साहू, रघुवीर वाधवा, त्रिगुण टाक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।