राजनांदगांव: पुलिस परिवार ने किया लॉकडाउन का सदुपयोग, कर दिया गार्डन विकसित…

राजनांदगांव। शहर के 18 एकड में निवासरत पुलिस जवानों व उनके परिवार ने लॉकडाउन के दौरान बागीचा विकसित कर पेड़ पौधों को संवारने का काम किया है और लोगो को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।

Advertisements

बीते डेढ़ माह से कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन लागू है। लोग घर पर ही रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। ऐसे में राजनांदगांव शहर के 18 एकड़ में निवासरत पुलिस के जवानों और उनके परिजनों ने खाली समय का सदुपयोग कर कालोनी में ही गार्डन विकसित किया है और पेड़ पौधों को संवारा है।

कालोनी के इस ब्लाक में चार पुलिस परिवार निवासरत हैं और अपने घर के सामने ही घर के ही पुराने अनुपयोगी वस्तुओं का इस्तेमाल कर बगीचा तैयार किया है। बगीचे में अब हरे भरे पौधे लहलहाने लगे हैं और रंग बिरंगे फूल सुबह शाम सैर करने वालो को अपने ओर लुभाने लगे हैं।

यहां पर निवारस लोगों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते कोरोना मरीजों की आक्सीजन कमी महसुस हो रही थी और चारो तरफ आक्सीजन सैलेण्डर की मारा मारी चल रही थी। ऐसे में पर्यावरण के संरक्षण एव संवर्धन के लिए बगीचा तैयार किया है।
पुलिस परिवार के लोगों का कहना है कि शुध्द हवा के लिए हम दूसरों के बगीचे में सैर के लिए जाया करते थे लेकिन अब खुद के तैयार किये गार्डन मे सैर कर रहे हैं।

इसके साथ ही पेड़ पौधों को संवारने नियमित पानी खाद दिया जा रहा है। बहरहाल पुलिस परिवार ने 18 एकड में गार्डन विकसित कर पर्यावरण संरक्षण एव संवर्धन का संदेश दिया है।