राजनांदगांव: उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के शिक्षक, कर्मचारियों के प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन एवं प्रमाण पत्र का सत्यापन 7 एवं 8 जून को…

राजनांदगांव 01 जून 2021। जिले के 8 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षक, कर्मचारियों से प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन गूगल शीट के माध्यम से मंगाया गया था। अंग्रेजी माध्यम के लिए पात्र आवेदकों के आवेदन एवं प्रमाण पत्रों का सत्यापन 7 एवं 8 जून को डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बसंतपुर राजनांदगांव में सुबह 11 बजे से किया जाएगा।

Advertisements

अंग्रेजी माध्यम के लिए प्राप्त आवेदनों की सूची एवं उपस्थिति के लिए तिथि की सूचना जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव की  वेबसाईट-deorajnandgaon.cg.nic.in  में अपलोड किया गया है। अंग्रेजी माध्यम के लिए पात्र संबंधित आवेदक निर्धारित तिथि को 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड, डीएड, कार्यरत शाला में पदस्थ होने संबंधी आदेश की मूल प्रति एवं एक-एक छायाप्रति लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है।

भृत्य, चौकीदार पद के आवेदक को 8वीं एवं कार्यरत संस्था में पदस्थ होने संबंधी आदेश की मूल प्रति एवं एक-एक छायाप्रति लाना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कक्ष क्रमांक 116 से संपर्क कर सकते है।