राजनांदगांव: बुनकर समिति का भवन सील! महिलाएं बैठी धरने पर…

राजनांदगांव – नगर निगम की टीम ने वार्ड क्रमांक 49 मोहड़ में सामुदायिक भवन में संचालित महिला बुनकर समिति को सील कर दिया । इसके बाद महिलाओं ने हंगामा मचाया और सीधे नगर निगम परिसर में पहुंचकर धरने पर बैठ गई। कुछ समय के बाद निगम के अधिकारियों ने उनसे चर्चा की और भवन को दोबारा खोल दिया।

Advertisements


इसके बाद अधिकारियों ने समिति की महिलाओं से कहा कि वे इस तरह से सामुदायिक भवन में बुनकर समिति का काम नहीं कर सकती। इस पर महिलाओं ने अपना पक्ष रखा और बताया गया कि पूर्व में नगर निगम के द्वारा ही उन्हें यह भवन काम करने के लिए दिया गया है। इस पर अधिकारियों ने दो दिनों के भीतर संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कहकर भवन की सील को खोला गया।

ग्राम मोहड़ में संचालित अन्नपूर्णा बुनकर समिति की अध्यक्ष रेणुका साहू ने बताया कि तीन साल पहले ही भवन को लेकर पूर्व महापौर मधुसूदन यादव से मांग की गई थी। इसके बाद वार्ड में 20 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया।

हाल में भवन का उद्घाटन किया गया और उन्हें सुर्पुदगी दी गई। तब से बुनकर समिति की महिलाएं यहां कपड़ा बनाने का काम कर रही है. शनिवार को अचानक निगम का अमला पहुंचा और कार्रवाई की।निगम की इस कार्रवाई से महिलाओं में रोष है।