back to top

राजनांदगांव : मास्क नहीं लगाने, सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर निगम टीम ने की कार्यवाही….

राजनांदगांव 8 जून। लॉकडाउन खुलने के उपरांत मास्क नहीं लगाने व सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों पर नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा समझाईस देकर जुर्माना लगाने की प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि शासन निर्देश के अनुक्रम में लॉकडाउन खुलने के उपरांत टीम द्वारा प्रतिदिन व्यापारियों को कोरोना गाईड लाईन का पालन करने समझाईस दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बाजार मेें विभिन्न लोग खरीदारी करने आते है, जिस कारण सोसल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाना अनिवार्य हो जाता है।

किन्तु समझाईस के बाद भी कुछ दुकानदारों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिनके विरूद्ध प्रतिदिन अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी में आज निगम एवं पुलिस टीम द्वारा गौशाला पारा में बाबा रामदेव मोबाईल दुकान में दुकानदार एवं ग्राहक द्वारा बिना मास्क लगाये लेन देन करते पाये जाने पर 5 सौ रूपये अर्थदण्ड लगाया गया । इसी प्रकार कल निर्धारित समय उपरांत लखोली रोड स्थित सलीम कुरेशी चिकन सेन्टर द्वारा व्यवसाय करते पाये जाने पर 1 हजार रूपये जूर्माना लगाया गया।

उक्त कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी। आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने दुकानदारों से अपील करते हुये कहा है कि मास्क लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, ग्राहको से भी मास्क लगाने, समाजिक दूरी पालन करने समझाईस देवे। बिना मास्क लगाये ग्राहक को समान न देवे।

Advertisements

You cannot copy content of this page