back to top

राजनांदगांव: छात्रवृत्ति आवेदन तिथि को बढ़ाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ छात्र क्रांति सेना ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन…

राजनांदगाँव- छत्तीसगढ़ छात्र क्रान्ति सेना के जिला अध्यक्ष मनीष देवांगन ने छात्र-छात्राओ के हित के लिए राजनांदगांव कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए माँग की है।

Advertisements

छ.ग.राज्य द्वारा संचालित समस्त शास./ अर्ध शास.महविद्यालयो मे इन्जी.कॉलेज, मेडिकल कालेज,नर्सिंग कॉलेज,पॉलीटेक्निक कॉलेज , आई.टी.आई. मे अध्ययनरत S.T.,S.C. और O.B.C.जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति कोविड 19 के कारण 2020-21 मे छात्रवृति (12 वी से उच्चतर ) के आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही C.G.P.M.S. पर ऑनलाइन की जा रही है लेकिन S.T., S.C.एवं O.B.C.के द्वारा माँग किया जा रहा है कि कोविड 19 के कारण बहुत से छात्र-छात्राओ के परिवार के लोगों को पॉजिटिव तथा पटवारीयो एवं उनके परिवार के लोगों को पॉजिटिव हुआ था जिसके कारण छात्रवृति आवेदन नही दे पा रहे हैं।

छात्र नेता मनीष देवांगन ने शासन प्रशासन से माँग की है कि परिस्थितियों को देखते हुए ऑनलाइन की तारीख को बढाई जाय ताकि पात्र छात्र छात्राओ को छात्रवृति का लाभ मिल सके और उनकी पढ़ाई सुचारु रूप से हो सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page