back to top

राजनांदगांव : डैम में मिला लापता बालक का शव….

राजनांदगांव/ डोंगरगढ़ घर से लापता बालक की लाश निगो डैम कन्हारगांव के पास मिली। जिसके हाथ पैर बंधे थे। और पत्थर भी बांधा गया था। हत्या के इस सनसनीखेज वारदात से बालक के गांव में सनसनी फैल गई है । पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है । पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकट्टा के पास निगो डैम में आज लगभग 12 वर्ष के बालक का शव देखा गया।

Advertisements

जिसके हाथ, पैर में रस्सी बंधी हुई थी ।वही पत्थर भी बंधा हुआ था। बताया गया कि शव से बदबू भी आ रही थी । बालक की शिनाख्त लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंदरमरा निवासी देवेश साहू 12 वर्ष इंदरमरा के रूप में की गई है । डोंगरगढ़ थाना प्रभारी अलेग्जेंडर किरो ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लगता है । पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया हत्या का मानकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page