back to top

राजनांदगांव: रिहायशी इलाके में चाकूबाजी की घटना पर लालबाग पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल के पास रिहायशी इलाके में चाकूबाजी की घटना पर लालबाग पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

Advertisements

लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक शिवेंद्र राजपूत ने बताया कि बहुत समय से शेख रमजान पिता शेख रहीम निवासी अटल आवास पेंड्री की शिकायत मिल रही थी कि वह चाकू लहरा कर डराता धमकाता है।

इस पर लालबाग थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धरदबोचा। आरोपी पर 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page