राजनांदगांव: कलेक्टर ने आपदा प्रभावितों के लिए 7 लाख 80 हजार 716 रूपए की सहायता राशि जारी की…

राजनांदगांव 24 अगस्त 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़ तहसील के आपदा प्रभावितों के लिए सहायता अनुदार राशि 7 लाख 80 हजार 716 रूपए जारी किया है। अंबागढ़ चौकी तहसील को एक व्यक्ति के तालाब में डुबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए सहायता राशि जारी किया गया है।

इसी तरह खैरागढ़ तहसील को आंधीतुफान से 9 मकान की आंशिकक्षति होने पर 28 हजार 516 रूपए, अतिवृष्टि से 43 मकान आंशिक क्षति होने पर 1 लाख 33 हजार रूपए, आग से 1 धान खरही क्षति होने पर 3 हजार 200 रूपए, आकाशीय बिजली गिरने से 4 गायों की मृत्यु होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए, 4 बछडा एवं 2 बछिया की मृत्यु होने पर 96000 रूपए सहायता राशि जारी किया गया है।