राजनांदगांव :पोषण सप्ताह में रिलायंस फाउंडेशन ने पोषण वाटिका बनाने में की पहल….

राजनांदगांव – सितंबर माह पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है, पूरे देश में इस माह को पोषण से संबंधित जानकारी और पोषण वाटिका घर घर बनाकर के कुपोषण दूर करने की मुहिम के लिए समर्पित किया गया है
रिलायंस फाउंडेशन ने राजनांदगांव जिले की आंगनबाड़ियों एवं पंचायतों के सहयोग से सितंबर के पहले सप्ताह में पोषण जागरूकता अभियान के तहत 21 गांव में 110 परिवारों में पोषण वाटिका बनाकर कुपोषण को दूर भगाने का संदेश दिया.

Advertisements


इसकी हेतु गांव और ग्राम पंचायतों में पोषण दिवस का आयोजन किया गया और आंगनवाड़ी के सहयोग से ग्राम के महिलाओं को रिलायंस न्यूट्रिशन गार्डन यानी पोषण वाटिका के लिए बीज उपलब्ध कराया गया जिसमें 10 से 15 तरह के अलग-अलग सब्जियों के बीज वितरित किए गए
इन पोषण वाटिकाओं में फलदार पौधे भी लगाने का कार्य किया गया है अब तक लगभग 500 फलदार पौधे इन 110 परिवारों के पोषण वाटिका में लगाए गए हैं.


पोषण वाटिका में सब्जियों का चयन घर के पसंद के अनुरूप होता है, इस पोषण वाटिका में अलग अलग तरह की सब्जियां अलग-अलग बेड में लगाई जाती हैं जिससे वह कम क्षेत्रफल में भी सूर्य की ऊर्जा का समुचित उपयोग करके अधिकतम उपज प्राप्त कर सकें. एवं कृषक परिवार अपने घर पर ही ताजी व हरी सब्जियां खाकर के स्वस्थ रह सकें.