back to top

राजनांदगांव : शंकरपुर में युवक की नृशंस हत्या , पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव नगर के शंकरपुर क्षेत्र में आज रात लगभग 9:00 बजे एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई पुलिस ने त्वरित रूप से दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है पुलिस ने मामला दर्ज कर और भी आरोपियों के होने के संदेह में तलाश तेज कर दी है।

Advertisements


चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत शारदा चौक शंकरपुर में आज रात 9:00 बजे के करीब फरसा और टंगिया से वार कर आरोपियों ने लगभग मौके पर ही युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल में मौजूद लोग और परिजनों ने उसे बचाने के उद्देश्य से हॉस्पिटल पहुंचाया किंतु डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर में कल रविवार को कमला कॉलेज के समीप चाकूबाजी की घटना में दहशत का माहौल बना दिया था ।आज हुई हत्या ने एक बार फिर गैंगवार के सक्रिय होने की ओर इशारा किया है। पुलिस सूत्रों की माने तो मृतक भावेश उर्फ रिंपी को हरेंद्र और उसके अन्य साथियों ने मिलकर मौत की नींद सुला दिया । समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने दो आरोपियों को अपनी हिरासत में लिया है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि युवक की हत्या के पीछे क्या कारण है अभी खुलासा होना शेष है । बहरहाल पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त औजार जप्त कर लिया है चिखली पुलिस घटना स्थल में मौजूद है । पुलिस के उच्च अधिकारी सहित कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने भी घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और कानून व्यवस्था पर नजर बनाए रखने दिशा निर्देश जारी किए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page