back to top

उत्तर बस्तर कांकेर : कमिश्नर ने किया गिरदावरी का निरीक्षण…

उत्तर बस्तर कांकेर 27 सितम्बर 2021बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेन्द्र द्वारा तहसील भानुप्रतापपुर के ग्राम भैंसमुंडी पटवारी हल्का नंबर 27 एवं ग्राम कच्चे पटवारी हल्का नंबर 01 में गिरदावरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार मोहित साहू, राजस्व निरीक्षक त्रिलोक ठाकुर, हल्का पटवारी गणेशा गोटा, संगीत पाले, रामेश्वर हिचामी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। गिरदावरी निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री चुरेन्द्र ने हल्का पटवारियों को नियमित रूप से बी-1 का वाचन करवाने और प्रति तीन माह मे ग्राम चौपाल करवाने का निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम चौपाल में नामांतरण, बंटवारा एवं अन्य राजस्व प्रकरणोंं का निपटारा करने के निर्देश दिये।

Advertisements


          ग्राम कच्चे के कुंती बाई पति अंकालू राम उर्वशा का पूर्व खाता विभाजन के अनुसार काश्त नहीं किये जाने कुंती बाई के द्वारा बताये जाने पर फसल कटाई के पश्चात राजस्व अभिलेख के अनुसार सही कब्जा बताने के लिए हल्का पटवारी गणेशा गोटा को कमिश्नर द्वारा निर्देशित किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page