back to top

राजनांदगांव : पोस्ट ऑफिस में आरडी खाता खुलवाकर पैसे लेने के बाद खाते में रुपए नहीं जमा करने लगभग 7 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पति पत्नी को किया गिरफ्तार…


पोस्ट ऑफिस में आरडी खाता खुलवा कर पैसे लेने के बाद भी खाते में रूपए नहीं जमा कर लगभग 7 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया है। प्रार्थियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।

राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रार्थी साकेत कुमार जैन ने रिपोर्ट लिखाया था कि आरोपी फागेश साहू और उसकी पत्नी द्वारा पोस्ट आफिस के मुख्य शाखा राजनांदगांव में उसका आरडी खाता खुलवाया गया था। जिसमें प्रार्थी साकेत जैन ने अपने मोबाइल सर्विस सेंटर से प्रतिदिन 1500 रुपए उन लोगों को खाते में जमा करने के लिए देता था। 30 नवंबर 2019 से 29 अप्रैल 2020 और 1 मई 2021 से 14 अगस्त 2021 दिया जिसकी कुल राशि 4 लाख 4 हजार दोनों पति-पत्नी ने उसके खाते में जमा नहीं कर उसके साथ धोखाधड़ी किया है।

Advertisements

इसी प्रकार एक अन्य प्रार्थी शिव कुमार साहू ने भी 2 लाख 55 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों ही पार्टियों के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। बसंतपुर थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर ने कहा कि इस मामले में रिपोर्ट के बाद पुलिस टीम ने जांच करते हुए आरोपी फागेश साहू और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जिसमें उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया है।

राजनांदगांव जिले के ग्राम जंगलेसर निवासी आरोपी पति- पत्नी ने पुलिस को बताया कि कर्ज की वजह से उन्होंने ऐसा काम किया है। पोस्ट ऑफिस में कार्य करने वाले अधिकतर एजेंट अपने ग्राहकों से प्रतिदिन रुपए तो ले जाते हैं, लेकिन पासबुक एंट्री करा कर पासबुक निवेशकों के पास जमा नहीं करते हैं। अधिकांश एजेंट निवेशकों के पासबुक स्वयं ही अपने पास रखते हैं, जिससे एजेंट के द्वारा पोस्ट ऑफिस के खाते में रुपए जमा किए जा रहे हैं या नहीं यह निवेशकों को मालूम नहीं पड़ता है। जिससे इस तरह की धोखाधड़ी आसानी से की जा सकती है। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की है, जिसके बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page