राजनांदगांव : बजरंगपुर नवागांव में शराब दुकान नहीं खुलने देंगे- मधुसुदन यादव…

राजनांदगांव- आबकारी विभाग ने राजनांदगांव शहर के वार्ड नंबर 1 में गोपनीय तरीके से देसी शराब दुकान खोलने की तैयारी प्रारंभ कर दी है जिले की किसी देसी शराब दुकान को बजरंगपुर नवागांव में खोलने की तैयारी की जा रही है पता चला है कि जिले की एक ऐसी देसी शराब दुकान जहां से राजस्व नहीं मिल रहा है उसे राजनांदगांव शहर के वार्ड नंबर 1 बजरंगपुर नवागांव में खोलने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है।

जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा प्रथम चरण में यहां किराए से जमीन लेने की कार्यवाही की गई है लेकिन खबर मिली है कि जमीन मालिक पहले तो किराए पर जमीन देने को तैयार हो गया किंतु लोगों के विरोध का आभास होने के बाद उसने किराए से जमीन देने से इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि यह प्रस्ताव विफल हो जाए लेकिन एक बात स्पष्ट हो गई है कि जो कांग्रेस सरकार शराब बंदी के नाम पर बनी है वह लगातार बारो तथा शराब दुकानों की संख्या बढ़ा रही है इससे यह स्पष्ट होता है कि इस सरकार को शराबबंदी से कोई लेना देना नहीं है इस सरकार को शराब के जरिए अधिक अधिक राजस्व चाहिए।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा बजरंगपुर नवागांव में आयोजित सेवा तथा समर्पण कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने स्पष्ट रूप से सरकार को चेतावनी दी है कि यदि यहां शराब दुकान संचालित करने की कोशिश भी की गई तो वार्ड वासियों के साथ भाजपा आंदोलन करेगी और किसी भी स्थिति में वार्ड नंबर 1 बजरंगपुर नवागांव में शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी इसके लिए क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाकर जिलाधीश को ज्ञापन दिया जाएगा । यह जानकारी अतुल रायजादा अध्यक्ष उत्तर मंडल भाजपा राजनांदगांव एवं भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी कमल सोनी ने दी।