back to top

राजनंदगांव : मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पोर्टल https://portal.bamleshwari.org में रजिस्टे्रशन करा सकेंगे श्रद्धालु…

कोविड के दोनों वैक्सीनेशन के पूर्ण होने की रिपोर्ट अथवा 72 घंटे पूर्व का कोविड निगेटिव रिपोर्ट लाना आवश्यक

Advertisements

पदयात्रा, मेला एवं मीनाबाजार रहेगा प्रतिबंधित

मंदिर दर्शन के दौरान कोविड-19 गाइडलाईन का पालन किया जाना होगा अनिवार्य

राजनांदगांव – आगामी क्वांर नवरात्र में डोंगरगढ़ स्थित मॉँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट द्वारा दर्शन रजिस्ट्रेशन पोर्टल https://portal.bamleshwari.org तैयार किया गया है। सीमित प्रतिबंधों के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति होगी। दर्शन पोर्टल में पंजीयन कराकर ई-पास प्राप्त कर दर्शनार्थी माता के दर्शन कर सकेंगे। पदयात्रा, मेला एवं मीनाबाजार इस दौरान प्रतिबंधित रहेगा। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को अपने साथ कोविड-19 टीकाकरण अथवा कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट साथ में लेकर आना अनिवार्य होगा।

माँ बम्लेश्वरी दर्शन बुक करने के लिए https://portal.bamleshwari.org वेब पेज पर लॉगिन करें। प्रति लॉगिन आईडी में अधिकतम 10 व्यक्ति रजिस्टर किये जा सकते हैं। सभी श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। यात्रियों को दोनों मंदिरों में दर्शन हेतु अलग-अलग समय आबंटित किया जाएगा। दर्शनार्थियों को एक निश्चित संख्या में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। मास्क के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। श्रद्धालुगण सेनेटाइजर, मास्क आदि स्वयं लेते हुए आएं। केवल देवी दर्शन की अनुमति होगी। जो व्यक्ति बिना मास्क के पाए जाएंगे उनकी टेस्टिंग की जाएगी। मंदिर दर्शन के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया जाना अनिवार्य है।

Advertisements

You cannot copy content of this page