back to top

रायपुर : आदिवासी नृत्य महोत्सव में बिलासपुर के कलाकारों द्वारा डंडार करमा और मध्यप्रदेश के नर्तकों द्वारा गदली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति…

रायपुर. 29 अक्टूबर 2021राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कलाकारों ने डंडार करमा नृत्य और मध्यप्रदेश के नर्तकों ने गदली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। मध्यप्रदेश के कोरकू आदिवासियों द्वारा शादी एवं अन्य मांगलिक अवसरों पर गदली नृत्य किया जाता है। गले में माला, सिर पर फूलों से सजी पगड़ी तथा विभिन्न आभूषणों से सजे-धजे बिलासपुर के कलाकारों ने आकर्षक डंडार करमा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीता। प्रदर्शनकारी वर्ग में आज सरगुजा के सीतापुर के कलाकारों ने जहां करमा नृत्य के विविध रूपों को मंच पर जीवंत किया, तो वहीं जशपुर के कलाकारों ने वहां के पांरपरिक नगाड़ा नृत्य की प्रस्तुति दी।    

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page