back to top

रायपुर : भेंड़िया ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण…

रायपुर ,22 नवम्बर 2021महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने बालोद जिले के दल्लीराजहरा स्थित कालीबाड़ी मंदिर परिसर स्थित भगवान शिव के मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में जीर्णाेद्धार कार्यों का लोकार्पण किया।

Advertisements


श्रीमती भेंड़िया ने बंग समाज के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि बंग समाज के लोग सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे है। उनके प्रयासों से कालीबाड़ी मंदिर अब भव्य रूप ले रहा है। इसके साथ ही श्रीमती भेंडिया ग्राम घोटिया में गोंडवाना भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, जनप्रतिनिधिगण सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page